झुमरी तिलैया में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रशिक्षुओं ने रखे मौलिक अधिकारों पर विचार

झुमरी तिलैया में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रशिक्षुओं ने रखे मौलिक अधिकारों पर विचार
झुमरी तिलैया (कोडरमा), 26 नवंबर 2026।
झारखण्ड शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, झुमरी तिलैया के सभागार में बुधवार को संविधान दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती वंदना के साथ एवं डॉ० भीमराव रामजी अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अजय कुमार यादव ने संविधान के प्रति नागरिकों के उत्तरदायित्व एवं कर्तव्यों पर चर्चा की। उन्होंने झारखण्ड निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित निर्वाचक साक्षरता क्लब 2.0 के तहत अधिक से अधिक नाम जोड़ने तथा मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में शिक्षकों तथा प्रशिक्षुओं ने संविधान द्वारा प्रदत्त मूल अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों पर अपने विचार रखे। प्रो० शशिभूषण मिश्रा ने संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों पर, प्रो० अश्विनी मिश्रा ने लोक कल्याण एवं महिला अधिकारों पर, प्रो० सुनील कुमार ने शिक्षा के मूल अधिकार एवं अवसरों की समानता पर अपने विचार प्रकट किये। प्रो० कविता कुमारी ने सावित्री बाई फुले का जिक्र कर महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
बी०एड० प्रशिक्षु दीपिका रंजन ने समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष संविधान पर, बी०एड० प्रशिक्षु फातिमा नूरी (सत्र 2025-27) ने संविधान की उद्देशिका पर, बी०एड० प्रथम सेमेस्टर के शंकर प्रसाद ने विभिन्न देशों से लिये गये संवैधानिक प्रावधानों पर तथा गणेश यादव ने समाजवादी लोकतंत्र पर अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम में डी०एल०एड० विभाग से प्रो० सुखनन्दन तिवारी, प्रो० सूरज कुमार, प्रधान लिपिक नीतू कुमारी, लेखापाल विक्रम कुमार सिन्हा, सहायक लेखापाल प्रदीप कुमार गुप्ता, पुस्तकालय अध्यक्ष राजेश कुमार, पुस्तकालय सहायिका माला सिन्हा, ऑफिस सहायक श्री नीरज कुमार, कम्प्यूटर टेक्नीशियन दुर्गा पंडित, दिलीप बिन्द, भारती देवी, शाहनाज खातून सहित बी०एड० एवं डी०एल०एड० के सभी प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संस्था के सचिव डॉ० डी०एन० मिश्रा के मार्गदर्शन एवं प्राचार्य डॉ० अजय यादव के निर्देशन तथा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित हुआ। मंच संचालन डॉ० सत्यप्रकाश तिवारी ने किया तथा समापन संविधान की उद्देशिका के उद्घोषन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ

You may have missed