विधान सभा के अतिथि गृह में व्याप्त अव्यवस्था पर सरकार ध्यान दें:शत्रुघ्न कुमार शत्रु
झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज रांची स्थित पुराना विधान सभा के अतिथि गृह में व्याप्त अव्यवस्था पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुये राज्य सरकार से इस पर ध्यान देकर सुधार लाने का आग्रह किया है।
जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि विधान सभा के अतिथि गृह सं० 11 में वे कल शाम से रुके हुये हैं,जिसमें,साबुन, बेड-बिछौने,कम्बल आदि गंदे हैं,एसी खराब है,साथ ही टेलीविजन सेट को मात्र शोभा की वस्तु बना कर रखा हुआ है।
ज्ञातव्य है कि कल से लेकर आजतक एक बार भी कोई अटैंडेंट ने इन अव्यवस्थाओं के बारे में अतिथियों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास नहीं किया है।
विज्ञप्ति के अंत में उन्होंने कहा है कि इस अतिथि गृह में ना केवल राज्य के बल्कि दूसरे राज्यों के अतिथि भी समय-समय पर रुकते हैं,लेकिन यहां व्याप्त अव्यवस्थाओं पर निर्वाचित जन प्रतिनिधियों व सरकार के नुमाइंदों ने जानबूझकर चुप्पी साध ली है,जो चिंतनीय है।
शत्रुघ्न कुमार शत्रु
केन्द्रीय अध्यक्ष
झारखण्ड क्रांति मंच

