वैशाली में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; 2 गंभीर, अस्पताल रेफर
बिहार के वैशाली जिले के लालगंज में गुरुवार को निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। भारतमाला परियोजना के तहत एनएचएआई के एनएच-139डब्ल्यू फोरलेन मार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान यह घटना हुई। लॉन्चर की चपेट में आने से 8 मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सभी घायलों को तत्काल लालगंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 6 मजदूरों का इलाज किया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल 2 मजदूरों को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

