गिरिडीह नगर थाना में विदाई-सह-स्वागत समारोह, रतन कुमार सिंह को दी विदाई; श्याम किशोर महतो ने संभाली कमान

नगर थाना में विदाई और स्वागत समारोह

गिरिडीह: नगर थाना कार्यालय कक्ष में निवर्तमान थाना प्रभारी पु.नि. रतन कुमार सिंह को भावपूर्ण विदाई दी गई।
इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल को याद किया।
वहीं, नवनियुक्त थाना प्रभारी पु.नि. श्याम किशोर महतो का स्वागत किया गया। उन्हें नगर थाना की नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दी गईं।
समारोह के दौरान सभी ने उम्मीद जताई कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी काम होगा।