उल्लास – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के क्रियान्वयन संबंधी राज्य स्तरीय ऑनलाइन उन्मुखीकरण।
उल्लास – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के क्रियान्वयन संबंधी राज्य स्तरीय ऑनलाइन उन्मुखीकरण।
निदेशक , प्रारंभिक शिक्षा -सह -सदस्य सचिव , झारखण्ड सरकार , स्कूली शिक्षा एवम् साक्षरता विभाग ( राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण ) के निदेेश के आलोक में आज दिनांक 19/9/2024 को दिन 10 बजे से एक दिवसीय ऑनलाइन उल्लास – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गिरिडीह जिला से राज्य संसाधन समूह के सदस्य संजीव कुमार , शिक्षक , पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह , गिरिडीह एवम् मनोज कुमार यादव , शिक्षक , प्राथमिक विद्यालय अकदोनीखुर्द , गिरिडीह ने भाग लिया।
राज्य संसाधन समूह के सदस्य संजीव कुमार ने बताया कि उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम केंद्र प्रवर्तित योजना है जो ” सभी के लिए शिक्षा ” प्राप्त करने से संबंधित है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षरों को सत्र 2024 – 2025 में 22 लाख साक्षर करने का लक्ष्य है।
आज के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में उल्लास – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं तथा बुनियादी साक्षरता एवम् संख्यनात्मक जांच परीक्षा से संबंधित निर्धारित क्रियाकलापों के संबंध में जानकारी दी गई।
