“तरुण गुप्ता ने थामा भाजपा का दामन, बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में हुई वापसी”

जामताड़ा जिले से विधानसभा चुनाव लड़ चुके सह वर्तमान बीस सूत्री उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता ने पुनः गुरुवार को अपने कई समर्थक के साथभाजपा का दामन थाम लिया । गिरिडीह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मराण्डी के बरगंडा पावर हॉउस स्थित आवास में श्री मराण्डी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई ।. इस मौक़े पर जामताड़ा के जिलाध्यक्ष सुमित शरण भी उपस्थित रहे।. इस दौरान श्री मरांडी ने कहा कि तरुण गुप्ता पार्टी में शामिल होने के बाद न सिर्फ संथाल के क्षेत्र बल्कि पूरे झारखंड में पार्टी को एक अलग मजबूती मिलेगी, क्योंकि तरुण गुप्ता लगातार गरीबों के मदद के लिए आवाज उठाते रहे हैं और यह काफी कर्मठ और जुझारू व्यक्ति हैं.। ्वंही पार्टी में शामिल होने के बाद तरुण गुप्ता ने कहा कि नीति और सिद्धांतों से प्रेरित होकर उन्होंने आज प्रदेश अध्यक्ष सब पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली है और वे जामताडा जिले के साथ-साथ संथाल के क्षेत्र में भी पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करेंगे.। इस मौके पर जिला अध्यक्ष महादेव दुबे,भाजपा नेता अशोक उपाध्याय,महेंद्र वर्मा,सुभाष सिन्हा,नवीन सिन्हा,मनोज संघई,रंजीत रॉय,कुमार गौरव समेत कई भाजपाई गण मौजूद थे।