श्री रामजानकी मंदिर पांकी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुला माँ दुर्गा का पट

श्री रामजानकी मंदिर पांकी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुला माँ दुर्गा का पट

दीप प्रज्वलित कर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने की पूजा-अर्चना

पांकी
पांकी प्रखंड के प्रसिद्ध श्री रामजानकी मंदिर प्रांगण में शारदीय दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ माँ दुर्गा का पट खोला गया।
पट खुलते ही पूरा मंदिर परिसर “जय माता दी” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। पट खुलते ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और भक्तों ने कतारबद्ध होकर माँ दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर पांकी अंचलाधिकारी मारवाड़ी साहू, पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, भाजपा नेत्री लवली गुप्ता, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री अजय प्रसाद गुप्ता,उप प्रमुख अमित चौहान, पांकी मुखिया प्रेम प्रसाद, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि ललित मेहता, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, उप मुखिया आनारिक राम एवं दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर माँ दुर्गा के पट का विधिवत उद्घाटन किया।
माँ के पट खुलने के साथ ही मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। दुर्गा पूजा को लेकर पांकी क्षेत्र में काफी उत्साह और उमंग का माहौल है।