पांकी बाजार में तिरंगा स्ट्रीट लाइट का भव्य उद्घाटन, रोशनी से जगमगाए चौक-चौराहे

पांकी बाजार में तिरंगा स्ट्रीट लाइट का भव्य उद्घाटन, रोशनी से जगमगाए चौक-चौराहे

प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद की पहल से पांकी बाजार को आकर्षक और सुंदर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

पांकी
पांकी बाजार के चौक-चौराहों को आकर्षक और सुंदर बनाने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन किया गया। प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद की पहल पर शुरू की गई इस व्यवस्था से पांकी बाजार की सुंदरता बढ़ाने और चौक-चौराहों को रोशनी से जगमगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
तिरंगा स्ट्रीट लाइट लगने से बाजार क्षेत्र को नया स्वरूप मिली है। इस पहल का उद्देश्य पांकी बाजार को और अधिक आकर्षक बनाना तथा क्षेत्र की सुंदरता को बढ़ावा देना है। तिरंगे की थीम पर आधारित स्ट्रीट लाइट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी।
उद्घाटन कार्यक्रम में अंचलाधिकारी मारवाड़ी साहू, पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, उपप्रमुख अमित चौहान, मुखिया प्रेम प्रसाद, मुखिया यशवंत सिंह, श्यामनंदन ओझा, अजय सिंह और चुनमुन पांडे,पप्पू यादव, अबुल हसन, आफ़ताब आलम, तौकीर आलम, महबूब आलम, मोहम्मद रफी, अखिलेश प्रसाद गुप्ता, मदन प्रसाद, निरंजन प्रसाद गुप्ता, महाबीर साव, सहित कई जनप्रतिनिधि एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य मौजूद रहे।