पांकी में खुला कांग्रेस पार्टी का नया कार्यालय: जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
पांकी में खुला कांग्रेस पार्टी का नया कार्यालय: जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
पांकी
क्षेत्र में संगठन को धार देने और पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शनिवार की दोपहर पांकी पोस्ट ऑफिस के समीप स्थित चौहान कॉम्प्लेक्स में कांग्रेस पार्टी के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने फीता काटकर नए कार्यालय का शुभारंभ किया।
कार्यालय के उद्घाटन के उपरांत पांकी प्रखंड अध्यक्ष अमिताभ शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष विमला कुमारी सहित वहां उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं व अतिथियों को फूलमाला पहनाकर एवं बुके (पुष्पगुच्छ) सौंपकर उनका भव्य स्वागत किया।
उद्घाटन के बाद आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने कहा कि इस नए कार्यालय के खुलने से क्षेत्र में कांग्रेस संगठन के विस्तार को गति मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ जन-समस्याओं को उठाएं और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने का संकल्प भी लिया।
मौके पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र यादव, रुद्र शुक्ला, मुकेश सिंह चंदेल
निरंजन यादव, कैलाश प्रसाद, लोकनाथ यादव, अजय शर्मा, विजय प्रसाद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

