तरहसी थाना क्षेत्र में वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त के घर पर चिपकाया गया इश्तेहार
थाना प्रभारी आनंद राम ने जानकारी दी कि अभियुक्त के घर पर विधिवत रूप से इश्तेहार चिपकाया गया, जिसमें दो स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, और जैसे ही अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में आता है, उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा।
पलामू: तरहसी थाना कांड संख्या 60/21, धारा 379 भारतीय दंड संहिता के तहत नामजद अभियुक्त देव मेहता, पिता भिखारी मेहता, ग्राम बरेवा, थाना हैदर नगर, जिला पलामू, लंबे समय से फरार चल रहा है। अभियुक्त की लगातार तलाश के बावजूद पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है।