21 सितम्बर 2025, दिन रविवार को तरहसी एवं मनातू प्रखंड

हम सभी के लिए यह गर्व और हर्ष का विषय है कि दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में दिनांक 21 सितम्बर 2025, दिन रविवार को तरहसी प्रखंड एवं मनातू प्रखंड की 8 महत्वपूर्ण सड़कों का भूमि पूजन किया जाएगा।

आम जनता को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निम्नलिखित ग्रामीण सड़कों का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर परिवहन सुविधा प्राप्त होगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम का विवरण :

  1. प्रातः 10:00 बजे – प्रखंड तरहसी, गवही रोड (पतिला से मंझौली तक) पथ निर्माण – 2.20 कि.मी.
  2. प्रातः 10:30 बजे – प्रखंड तरहसी, मल्हनिया से दसु सिंह घर होते हुए अमोला तक पथ निर्माण – 1.60 कि.मी.
  3. प्रातः 11:00 बजे – प्रखंड तरहसी, पचरुखिया से ललगाड़ा तक पथ निर्माण – 4.50 कि.मी.
  4. प्रातः 11:30 बजे – प्रखंड तरहसी, तेलडीहा से तिरौधा तक पथ निर्माण – 2.50 कि.मी.
  5. दोपहर 12:00 बजे – प्रखंड मनातू, कुसड़ी से सिकनी तक पथ निर्माण – 2.90 कि.मी.
  6. दोपहर 12:30 बजे – प्रखंड मनातू, सेमरी से करैला तक पथ निर्माण – 4.00 कि.मी.
  7. दोपहर 1:00 बजे – प्रखंड मनातू, सेमरी से वंशी खुर्द तक पथ निर्माण – 3.50 कि.मी.
  8. दोपहर 1:30 बजे – प्रखंड मनातू, पदमा–पाटन पी.डब्ल्यू.डी. से रबदा मनातू तक पथ निर्माण – 11.00 कि.मी.

इसके पश्चात पदमा में दोपहर 2:00 बजे जनसभा कार्यक्रम आयोजित होगा।

🙏 यह सब आप सभी के विश्वास और सहयोग से ही संभव हो पाया है।
अतः आप सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता बंधु, प्रबुद्धजन तथा मेरे ग्रामीण भाई-बहनों से विनम्र अनुरोध है कि इस भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाएं।