तरहसी थाना क्षेत्र के युवक बोकारो से लापता।
पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के आरका पंचायत अंतर्गत बगही गांव के 30 वर्षीय प्रहलाद भुंईया पिता छेदी भुंईया बोकारो से लापता हो गया है बतलाया जाता है कि प्रहलाद कमाने के नियत से बोकारो गया हुआ था वहां से ही लापता है जिसे लेकर काफी खोजबीन भी किया गया तथा उसके फोन पर कई बार कांटेक्ट किया गया लेकिन प्रहलाद का फोन बंद बता रहा है अभी तक उसका कोई आता पता नहीं मिल पा रहा है जिसे लेकर अर्का पंचायत के पंचायत पंसस पति भोला अंसारी ने प्रहलाद के पत्नी मानो देवी के द्वारा बोकारो के टाउन थाना को आवेदन देकर गुहार लगाई है ।

