तलैया बभंडी पंचायत में यूरिया खाद वितरण और भंडारण में भारी अनियमितता,निर्धारित मूल्य से अधिक से लिया जा रहा है पैसा।

चैनपुर प्रखंड अंतर्गत तलैया बभंडी पंचायत के युवा समाजसेवी श्री सूरज पांडेय ने अपने पंचायत तलैया बभंडी
हो रहे यूरिया खाद वितरण एवं भंडारण और विक्रय से जुड़े मामले को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया है,श्री पांडेय ने बताया कि तलैया बभंडी पैक्स अध्यक्ष के द्वारा यूरिया खाद वितरण एवं भंडारण में भारी अनियमितता बरती जा रही है,यूरिया खाद को पैक्स केंद्र में न रखकर किसी निजी घर में रखा जा रहा है,साथ ही सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य 266 से अधिक दर 300,350,400 तक की मूल्य क्षेत्र के किसानों द्वारा वसूला जा रहा है।वहीं तलैया बभंडी पंचायत अंतर्गत आने वाले अश्वनी फॉल्स सहयोग समिति द्वारा भी यूरिया खाद वितरण में नियम को ताक पर रख विक्रय किया जा रहा है जिसे स्थानीय किसानों में भारी रोष है,इस मामले को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारी DAO से दूरभाष पर बात करने पर सहकारिता विभाग के अधिकारी से मिलकर शिकायत दर्ज करने की बात कही गई,युवा समाजसेवी श्री सूरज पांडेय ने कहा कि वे किसानों के साथ हो रहे धांधली को लेकर जल्द ही जिला के उपायुक्त से मिलकर इस मामले से जुड़ी सभी बातों से अवगत कराएंगे।