तेजस्वी यादव से मास्टर मुजाहिद आलम की शिष्टाचार मुलाकात, कोचाधामन में 28 जुलाई को भव्य मिलन समारोह।
पटना में नेता प्रतिपक्ष एवं बिहार के भावी मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव से कोचाधामन के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात को बिहार में विपक्षी गठबंधन INDIA Alliance की रणनीति के तहत अहम माना जा रहा है। तेजस्वी यादव को NDA के खिलाफ सबसे प्रभावी चेहरा माना जा रहा है, जो 2025 के विधानसभा चुनाव में बदलाव की उम्मीद जगाते हैं। तेजस्वी यादव आगामी 28 जुलाई 2025 (सोमवार) को कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र स्थित किसान कॉलेज, सुंदरबाड़ी, सोन्था में आयोजित भव्य मिलन समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सदस्यता दिलाएंगे।यह कार्यक्रम कोचाधामन की राजनीति में नए समीकरण की शुरुआत मानी जा रही है।

