सुरमयी मंच’भारत के गवैया’ का पहला ऑडिशन जोरदार रहा
बच्चों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने मंच की शोभा बढ़ायी
प्रथम अनूप प्रेम लकड़ा,
द्वितीय अर्पित राज इक्का,तृतीय तेजस्वीभारद्वाज
रांची, रांची का जाना-माना मंच भारत के गवैया का पहला ऑडिशन शाश्वत बीएड कालेज हुतुप, लुक्का डैम रांची में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय कुमार सिंह, अनिल शर्मा अनुपम शशांक और वीणा श्री ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विभिन्न क्षेत्रों से आये बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। उनकी जानदार प्रस्तुतियों से मंच शोभायमान होता रहा। कुछ बच्चों की बेहतरीन प्रस्तुति देखते हुए उन्हें सेलेक्ट किया गया।
जिसमें प्रथम अनूप प्रेम लकड़ा,
द्वितीय अर्पित राज एक्का और तृतीय तेजस्वी भारद्वाज रहे।
भारत के गवैया टीम के जज अरशद उबेद, टी-सीरीज सिंगर वीणा श्री और मां म्यूजिक की आभा सिंह के जजमेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले का चयन किया गया।
भारत के गवैया की टीम में गुलजार खान, अनूप राजपूत, अनिल कुमार, रोजी खान और मिथुन आदि सदस्य भी उपस्थित थे। बीणा श्री ने जानकारी देते हुए कहा कि उम्दा और बेहतरीन प्रस्तुति देने वाले बच्चों का आज चयन किया गया है और संगीत के क्षेत्र में उनके सुंदर भविष्य के लिए भारत का गवैया उन्हें आगे लेकर जाएगा। बीणाश्री ने बताया कि यह मंच उभरते हुए कलाकारों के लिए बना है।
जिसमें उनकी एक अलग पहचान होगी और उन्हें इस माध्यम से रोजगार भी मिलेगा। विशेषकर रोमी सेठी का वीणा श्री ने आभार व्यक्त किया, जिन्होंने कॉलेज में भारत के गवैया का ऑडिशन कराया। कॉलेज के प्रिंसिपल, कॉलेज के ट्रस्टी मेंबर और कॉलेज के सारे फैकल्टी मेंबर का और सारे स्टूडेंट का वीणाश्री ने आभार व्यक्त किया है।
कार्यक्रम की सफलता का श्रेय भारत के गवैया के फाउंडर मेंबर्स और विशेष कर साइंटिस्ट डॉक्टर जितेंद्र कुमार का सराहनीय सहयोग रहा।
“भारत के गवैया” टी सीरीज गायिका एवं समाज सेवी वीणा श्री सरकार के सौजन्य से सम्पन्न हुआ। जिस पर 50 बच्चों ने भाग लिया। आगे भी भारत के गवैया के माध्यम से इस प्रकार के आयोजन होते रहेंगे जिसमें उभरते हुए कलाकारों को मौका मिलेगा।
नवनीत पाण्डेय,सुबोध कुमार,ऋतुराज वर्षा ,गुरविंदर कौर एवं रोशन कुमार आदि ने कार्यक्रम में सराहनीय योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन भारत के गवैया के एडवाइजर रोमी खान द्वारा किया गया

