गढ़वा में झारखंड छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष निशांत चतुर्वेदी ने जरूरतमंद के लिए किया रक्तदान
झारखंड छात्र मोर्चा गढ़वा के जिलाध्यक्ष निशांत चतुर्वेदी के द्वारा आज सदर अस्पताल गढ़वा में एक गंभीर रूप से जरूरतमंद व्यक्ति के लिए रक्तदान किया गया। समय पर रक्त उपलब्ध न होने की स्थिति में यह दान मरीज के जीवन रक्षण में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुआ।
रक्तदान के उपरांत जिलाध्यक्ष निशांत चतुर्वेदी ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा है। किसी ज़रूरतमंद को जीवनदान देकर हम समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हैं। झारखंड छात्र मोर्चा निरंतर ऐसे मानवीय कार्यों में आगे भी बढ़-चढ़कर भाग लेता रहेगा।
इस मौके पर झारखंड छात्र मोर्चा के कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान को सामाजिक आंदोलन बनाने की अपील करते हुए कहा कि “प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को साल में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए ताकि किसी परिवार को जीवन बचाने के लिए दर-दर न भटकना पड़े।

