सुदीब्य कुमार सोनू के निधन पर सीए एसोसिएशन ने जताया शोक, परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा
शोकाकुल परिजन एवं समस्त परिवार
स्व. सुदीब्य कुमार सोनू जी
(लोकप्रिय विधायक सह कैबिनेट मंत्री)
गिरिडीह, झारखंड।
परम आदरणीय परिवारजन,
गिरिडीह के लोकप्रिय विधायक सह कैबिनेट मंत्री स्व. सुदीब्य कुमार सोनू जी के आकस्मिक एवं असमय निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। इस अपूरणीय क्षति से संपूर्ण गिरिडीह क्षेत्र स्तब्ध और शोकाकुल है।
सुदीब्य जी का जनसेवा के प्रति समर्पण, सहज व्यक्तित्व और क्षेत्र के विकास में उनका अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सदैव समाज के हर वर्ग के हित के लिए कार्य किया और उनका जाना हम सभी के लिए एक व्यक्तिगत एवं सामाजिक क्षति है।
गिरिडीह चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन परिवार इस दुखद घड़ी में आपके और आपके पूरे परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा आप सभी परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने का धैर्य और बल प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि!

