स्थानीय विवाह भवन में भइया जी फ्री फिजिकल अकादमी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन
स्थानीय विवाह भवन में भइया जी फ्री फिजिकल अकादमी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन।
गिरिडीह के झंडा मैदान के समीप स्थित विवाह भवन में रविवार को भईया जी फ्री फिजिकल अकादमी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जिसमें झारखंड होमगार्ड का प्रशिक्षण पूरा कर लौटे उम्मीदवारों को सम्मानित किया गया। समारोह में गिरिडीह नगर निगम के डिप्टी मेयर सुमित कुमार, जेएमएम नेता रॉकी सिंह, भूतपूर्व सैनिक विद्या भूषण सिंह, अनुभव सिंह, मनोज प्रसाद और अभिमन्यु सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने उम्मीदवारों को मोमेंटो देकर उनका उत्साह बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान चयनित उम्मीदवार नेहा परवीन, किरण मुरमू, बबीता मरांडी, निशा कुमारी, किरण कुमारी और मनीषा किस्कू ने आयोजकों और अतिथियों के प्रति आभार जताया। समारोह में मौजूद लोगों ने युवाओं की मेहनत और सफलता की सराहना की।

