डुमरी के मजदूर के बेटे गणेश कुमार को मिली पीएचडी की उपाधि, नौडीहा बाजार का बढ़ाया मान
डुमरी गांव के बेटा को मिला पीएचडी की उपाधि ,नौडीहा बाजार प्रखंड के किया नाम रौशन।
नौडीहा बाजार/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार (पलामू) पलामू जिले के अति सुदूरवर्ती प्रखंड के क्षेत्र के डुमरी गांव के गरीब मजदूर के बेटा गणेश कुमार को नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय पलामू से शुक्रवार को सभागार में कुलपति के द्वारा पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया। पीएचडी की उपाधि में अहम योगदान राजनैतिक शास्त्र के डॉ भीम राम के मार्ग दर्शिका में मिला। इस क्षेत्र में डॉक्टर की उपाधि मिलना बहुत बड़ी गौरव की बात है। पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर प्रखंड नहीं बल्कि पूरे जिले की नाम रौशन किया है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चोरडंडा और उच्च माध्यमिक शिक्षा राजकीय कृत श्री श्याम बिहारी सिंह उच्च विद्यालय नामुदाग इंटर व स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा जी एल ए कॉलेज मेदिनीनगर से प्राप्त किया किए और नीलांबर पीतांबर विश्वविद्याला मेदिनीनगर से डॉक्टर की उपाधि प्राप्त किया। पीएचडी की उपाधि मिलने से गणेश कुमार को पूरे प्रखंड वासियों, पंचायत वासियों ने बहुत बहुत शुभकामनाएं के साथ हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दे रहे है। उनकी इतना बड़ा उपाधि मिला जिसका श्रेय माता पिता का जाता है। इनके पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। इनके सम्मान समारोह में रविदास विकास समिति अध्यक्ष रामगोविन्द राम, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार , समाजसेवी,लल्लू राम, संजय कुमार,मुकुंद भारती ने उपस्थित होकर ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दिया है।

