JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट में सुनवाई, 12 अक्टूबर को फिर होगी सुनवाई
झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने परीक्षा की पारदर्शिता और पूरी नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाए। वहीं, राज्य सरकार ने दलील दी कि बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के कारण दोषी और निर्दोष अभ्यर्थियों को अलग करना संभव नहीं था।
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने भर्ती परीक्षाओं में बार-बार सामने आ रही खामियों पर चिंता जताई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को दोपहर 2:15 बजे होगी। तब तक पहले से मिली अंतरिम राहत बरकरार रहेगी।

