सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विभाग स्तरीय गणित- विज्ञान मेला व संस्कृति महोत्सव संपन्न
बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विभाग स्तरीय गणित विज्ञान मेला सह संस्कृति महोत्सव संपन्न हुआ।क्षेत्र सोशल मीडिया प्रमुख आलोक तिवारी, प्रधानाचार्य शर्मेंद्र साहू,समिति उपाध्यक्ष डॉ सतीश्वर प्रसाद सिन्हा,प्रधानाचार्य आनंद कमल एवं प्रधानाचार्य अजय कुमार पाठक ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।अतिथि परिचय अजीत मिश्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य आनंद कमल ने किया।मौके पर संयोजक शर्मेंद्र साहू ने बताया कि विभाग स्तरीय प्रश्न मंच सह संस्कृति महोत्सव विद्या भारती के विद्यालयों में आयोजित की जाने वाली एक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता है।इसमें गिरिडीह, कोडरमा और हजारीबाग जिले से शिशु, बाल,किशोर एवं तरुण चार वर्गों में 380 भैया बहनों ने प्रतियोगिता में भाग लिया श।यह प्रतियोगिता संस्कृत,संस्कृति बोध,विज्ञान, अंग्रेजी,वैदिक गणित,संगणक जैसे विषय एवं मूर्ति कला,कथा कथन एवं आशु भाषण पर आधारित था।इसका उद्देश्य छात्रों के ज्ञान को बढ़ावा देना उनकी प्रतिभा को निखारना और उन्हें प्रतिस्पर्धी बनाना है। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी सितम्बर माह में प्रांतीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।विद्यालय सचिव डा पवन मिश्रा ने विजेता प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह, रजनीश कुमार पांडे,आनंद मोहन,राजकुमार नाथ,अरुण कुमार,अशोक कुमार मंडल, अर्जुन प्रसाद आर्य एवं संरक्षक आचार्य दीदी उपस्थित थे।

