पांकी प्रखंड के मंगलपुर में दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन, अनुज प्रसाद बने अध्यक्ष
पांकी प्रखंड के मंगलपुर में दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन, अनुज प्रसाद बने अध्यक्ष
पांकी प्रखंड के मंगलपुर गांव में शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा मनाने को लेकर दुर्गाबाड़ी के प्रांगण में रविवार की दोपहर ग्रामीणों की विशेष बैठक सम्पन्न हुई।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर नई पूजा समिति का गठन भी किया गया। जिसमें सर्वसमिति से अनुज प्रसाद को दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष बनाया गया। जबकि ईश्वरी प्रसाद को सचिव एवं विष्णु प्रसाद को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया । इसी तरह अरविंद पासवान को उपाध्यक्ष, सुनेश्वर राम को उप सचिव एवं अनोज पासवान को उप कोषाध्यक्ष चुना गया है इसके अलावा वीरेंद्र श्रीवास्तव को महामंत्री एवं विजय ठाकुर को उप महामंत्री मनोनीत करने के साथ 21 युवाओं को सदस्य भी मनोनीत किया गया है।
पूजा समिति के अध्यक्ष अनुज प्रसाद ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम मंगलपुर में धूमधाम और शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा मनाया जाएगा। भव्य पूजा पंडाल का निर्माण, आकर्षक सजावट एवं भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, उन्होंने श्रद्धालुओं से दुर्गा पूजा में बढ़चढ़ कर सहयोग करने का आग्रह किया है। बैठक में सुरेश प्रसाद, रविंद्र साव, मंटू श्रीवास्तव, राजन कुमार, दीपक कुमार, सूरज कुमार, हिमांशु कुमार, गौरव कुमार, के अलावे दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

