SIR 2026 के तहत उल्लदंडा में दावे-आपत्तियों पर हुई सुनवाई
SIR 2026 के तहत उल्लदंडा में दावे-आपत्तियों पर हुई सुनवाई
188 नोटिस में 75 मतदाता सुनवाई में हुए शामिल
मेदिनीनगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के अंतर्गत सोमवार, 31 अगस्त 2026 को रामगढ़ प्रखंड की उल्लदंडा ग्राम पंचायत में दावा एवं आपत्ति से संबंधित सुनवाई की गई।
सुनवाई निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 76-डाल्टनगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर मेदिनीनगर की ओर से की गई। उल्लदंडा ग्राम पंचायत में दो मतदान केंद्रों, मतदान केंद्र संख्या 377 एवं 378, से संबंधित मतदाताओं के मामलों की सुनवाई हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों मतदान केंद्रों के कुल 188 नोटिस प्राप्त निर्वाचकों में से 75 मतदाता सुनवाई के दौरान उपस्थित हुए। उपस्थित मतदाताओं से संबंधित दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई की गई तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई।
निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि SIR-2026 के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार जारी है। इस दौरान मतदाताओं को अपने दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुनवाई में शामिल होने का अवसर दिया जा रहा है।
जारीकर्ता:
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,
76-डाल्टनगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र
सह-अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर मेदिनीनगर (पलामू)

