मेदिनीनगर में रम्यभूमि त्रिबल सैन्यपरिवार कल्याण फाउंडेशन का दशहरा मिलन समारोह, सैनिक कल्याण पर हुई चर्चा

प्रेस विज्ञप्ति
रम्यभूमि त्रिबल सैन्यपरिवार कल्याण फाउंडेशन
दशहरा मिलन समारोह सह मासिक बैठक संपन्न
मेदिनीनगर, पलामू | 18 अक्टूबर 2026
रम्यभूमि त्रिबल सैन्यपरिवार कल्याण फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को प्रमंडलीय कार्यालय, मेदिनीनगर में दशहरा मिलन समारोह सह मासिक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर पूर्व एवं सेवारत सैनिकों ने एक-दूसरे को दशहरा पर्व की शुभकामनाएँ दीं तथा संगठन की मजबूती, एकजुटता एवं सैनिक कल्याण पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए—

  1. सैनिक महाजुटान: 24 अक्टूबर को तुकेबेरा में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में संगठन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर सहमति बनी।
  2. छठ पर्व पर फल वितरण: संगठन के बैनर तले जिलावार सहयोग से छठ व्रतियों के बीच फल वितरण एवं अन्य सेवा कार्य किए जाएंगे।
  3. कानूनी सहायता: कानूनी सलाहकार श्री बहादुर प्रसाद गुप्ता ने पीड़ित एवं शोषित सैनिकों को आवश्यक कानूनी मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया।
  4. त्रैमासिक बैठक: कार्यकारिणी की बैठक प्रत्येक तीन महीने में प्रमंडल के विभिन्न जिलों में बारी-बारी से आयोजित की जाएगी।
  5. प्रचार-प्रसार: संगठन के विस्तार एवं गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रिंट एवं सोशल मीडिया को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
    इस अवसर पर संरक्षक श्री रामजी तिवारी, सचिव श्री विकास तिवारी, कोषाध्यक्ष श्री नवल किशोर पाण्डेय, कानूनी सलाहकार श्री बहादुर प्रसाद गुप्ता, संगठन मंत्री श्री शौकत अंसारी, पलामू जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र ठाकुर, गढ़वा जिलाध्यक्ष श्री अशोक तिवारी, लातेहार जिलाध्यक्ष श्री आशीष सिंह सहित श्री कामेश्वर दुबे, श्री नन्द गोपाल तिवारी, श्री राजमुनि सिंह एवं सेवारत सैनिक श्री सुनील कुमार यादव उपस्थित रहे।
    संगठन का संकल्प— सैनिकों का सम्मान, परिवारों का कल्याण और समाजसेवा के माध्यम से एकता एवं समर्पण को मजबूत करना।
    जय हिंद! जय भारत! जय त्रिशक्ति!

You may have missed