शशांक सुमन बने मेदिनीनगर् लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष

0
72f95b15-1de9-4c78-8d4b-dceb9c0090e8

शशांक सुमन बने मेदिनीनगर् लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष

लोक जन शक्ति पार्टी(रामविलास) अपना संगठन विस्तार करते हुए मेदिनीनगर शहर की कमान युवा नेत्ता शशांक सुमन को दि गयी है।झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र प्रधान जी ने श्री सुमन को नियुक्ति पत्र एवम पार्टी का अंगवस्त्र दे कर पार्टी में शामिल किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रधान जी ने कहा की माननीय राष्ट्रिय अध्यक्ष और खाद्य आपूर्ति एवम युवा मंत्री श्री चिराग पासवान जी की सोच है की हमारे देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा युवा है, जो शक्ति, ऊर्जा, और नवाचार का प्रतीक है। यह वही युवा है जो अपने विचारों, दृष्टिकोण और मेहनत से देश को एक नई दिशा दे सकता है।

प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान जि ने कहा की हमें यह समझना होगा कि युवा ही हमारे देश का भविष्य हैं। अगर उन्हें सही दिशा और अवसर दिए जाएं, तो वे देश को विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे युवा राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएं और देश की दिशा निर्धारित करने में योगदान दें।
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष शशांक सुमन ने उनके उपर विश्वास दिखाने के लिए राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान, प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र चौबे एवम वरिष्ठ नेता श्री रवि चौबे एवम प्रदेश महासचिव संजय श्रीवास्तव का आभार प्रकट किया। और विश्वास दिलाया की शीर्ष नेतृतव् के अनुसार संगठन का कार्य करेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *