पेरिस ओलंपिक सेरेमनी से पहले फ्रांस में हाई-स्पीड रेल पर हमला, तोड़फोड़ से रेल नेटवर्क ठप।

0
Untitled

पेरिस में ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी के कुछ घंटे पहले शुक्रवार (26 जुलाई) को फ्रांस के हाई स्पीड रेलवे नेटवर्क को जबरदस्त तोड़फोड़ कर निशाना बनाया गया. अधिकारियों का कहना है कि इसका मकसद देश के हाई-स्पीड नेटवर्क को कमजोर करना है. इसकी वजह से कई ट्रेंनों को रद्द किया गया है और कई ट्रेनें लेट हो गई हैं.

इन हमलों में फ्रांस रेलवे की अटलांटिक, उत्तरी और पूर्वी लाइनें प्रभावित हुईं हैं. इनमें लगी आग के कारण बड़ी संख्या में कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं और कई ट्रेनें लेट हो गई हैं, जिससे लगभग 80,000 यात्री प्रभावित हुए, जबकि देश में गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा होती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *