‘तालियां बजाकर हो रहा स्वागत’, गाजा नरसंहार पर भड़कीं प्रियंका गांधी, नेतन्याहू पर कह दी ये बात

0
Untitled

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) और उनकी सरकार की निंदा की है. प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार (26 जुलाई) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इजरायल-गाजा युद्ध के मुद्दे को उठाया. अपने इस पोस्ट में प्रियंका गांधी ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को मिल रहे समर्थन को शर्मनाक बताया.

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने पोस्ट में लिखा, ‘हर गुजरते दिन के साथ गाजा में हो रहे भयानक नरसंहार (Genocide) में नागरिकों, माताओं, पिताओं, डॉक्टरों, नर्सों, सहायताकर्मियों, पत्रकारों, शिक्षकों, लेखकों, कवियों, वरिष्ठ नागरिकों और हजारों मासूम बच्चों की मौत हो रही है.’ इजरायल गाजा पर लगातार हमले कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *