शिक्षा विभाग के सीआरपी की हार्ट अटैक से मौत, परिवार ने कहा- नहीं झेल पाए ज्यादा काम का प्रेशर,

शिक्षा विभाग के सीआरपी की हार्ट अटैक से मौत, परिवार ने कहा- नहीं झेल पाए ज्यादा काम का प्रेशर,

परिजनों ने अधिकारियों पर काम का दबाव बनाने का आरोप लगाया,

संवाददाता:सुरेंद्र कुमार,

बरवाडी़ह(लातेहार):जिले के गारू प्रखंड में कार्यरत शिक्षा विभाग के सीआरपी संजीव कुमार की मौत हार्ट अटैक से हो गई. इधर,मृतक सीआरपी के परिजनों का आरोप है कि अत्यधिक काम का दबाव रहने के कारण उत्पन्न हुए तनाव को वह झेल नहीं पाए,जिससे उनकी जान चली गई.परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है,दरअसल, संजीव कुमार लातेहार शिक्षा विभाग में सीआरपी के रूप में कार्यरत थे.उनकी पदस्थापना जिले के गारू प्रखंड में थी. सीआरपी का मुख्य काम स्कूलों का निरीक्षण करना और वहां की व्यवस्था के संबंध में शिक्षा विभाग को रिपोर्ट करना होता है. परंतु लातेहार जिले में सरकारी कर्मचारियों की कमी के कारण वर्तमान समय में सीआरपी से अपने मूल कार्य के अलावे दूसरे कार्य भी लिए जा रहे थे.परिजनों का आरोप है कि उन्हें शिक्षा विभाग के सीआरपी के काम के अलावे जन्म प्रमाण पत्र बनाने, बीएलओ सुपरवाइजर का कार्य समेत अन्य कार्यों में भी लगा दिया गया था. मृतक की पत्नी अर्चना देवी ने आरोप लगाया कि अत्यधिक तनाव के कारण उनके पति संजीव कुमार की तबीयत काफी खराब रहने लगी थी. वह घर में अक्सर कहते थे कि काम का काफी तनाव है. रात में भी जब घर में होते थे तो अधिकारियों का फोन आता था और काम के लिए दबाव बनाया जाता था. इसी कारण वह काफी तनाव में आ गए थे और उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई,घटना के बाद सीआरपी-बीआरपी संघ ने भी जताई नाराजगी,इधर इस घटना के बाद सीआरपी-बीआरपी संघ ने भी कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि अधिकारियों की मनमानी के कारण छोटे कर्मचारी तनाव में जी रहे हैं. इसी कारण इस प्रकार की घटना हो रही है. छोटे कर्मचारियों को उनके मूल कार्य के अलावे कई दूसरे कार्य दे दिए जा रहे हैं और उसे भी पूरा करने का दबाव दिया जा रहा है.समय पर कार्य पूरा नहीं होने पर अधिकारियों के द्वारा अपमानित भी किया जाता है,