ऑरेंज द वर्ल्ड अभियान के तहत इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने स्कूलों में जागरूकता व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की
ऑरेंज द वर्ल्ड अभियान के तहत इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने स्कूलों में जागरूकता व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की
‘ऑरेंज द वर्ल्ड’ परियोजना के तहत आज दिनांक 25 नम्बर 2025 को इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा महिलाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम गुरुनानक स्कूल तथा सीसीएल डीएवी स्कूल में आयोजित हुआ, जहाँ विद्यार्थियों के बीच निबंध प्रतियोगिता करवाई गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को महिलाओं पर होने वाली हिंसा के विभिन्न रूपों, उसके प्रभावों और उससे बचाव के उपायों पर विस्तृत जागरूकता वार्ता दी गई। बच्चों में जागरूकता फैलाने हेतु ‘ऑरेंज द वर्ल्ड – महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकें’ विषय से संबंधित स्टिकर भी वितरित किए गए।
यह समूचा कार्यक्रम क्लब की अध्यक्ष श्रीमती काविता राजगड़िया के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता एवं जागरूकता सत्र के दौरान अध्यक्ष काविता राजगड़िया, सचिव स्मृति आनंद, सदस्य शबाना रब्बानी, संगीता सिंह तथा क्लब की अन्य सदस्या उपस्थित रहीं।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों तथा समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और समानता के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना था। क्लब ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया।

