सेन्हा-बदला पंचायत में संविधान दिवस मनाया गया, अधिकारीयों ने दिलाई शपथ
लोहरदगा: आयोजित जनता दरबार के दौरान लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा व बदला पंचायत में संविधान दिवस के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत के नेतृत्व में प्रखंड सह अंचल कर्मियों द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू ने बताते हुए कहा कि दो वर्ष ग्यारह महीना अठारह दिन का अथक प्रयास के बाद 26 नवम्बर 1949 को भारत का संविधान को बना कर तैयार किया गया था। जिसे 26 जनवरी 1950 को संविधान सभा द्वारा सर्वसम्मति से अंगीकृत किया गया। साथ ही कहा कि संविधान में सभी नागरिकों के लिए समाजिक,आर्थिक और राजनैतिक न्याय के साथ साथ स्वतंत्रता का अधिकार है और राष्ट्र की एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए सभी का जिम्मेवारी सुनिश्चित है। संविधान के प्रति जबाबदेही के लिए सभी को शपथ दिलाया गया। मौके पर दिवाकर पाण्डेय,जयराम असुर,डॉली तिर्की,अजय वर्मा,आरती चेरमाको,नितशिखा तिर्की,कुर्बान अंसारी, विशाल सिंह समेत सभी प्रखंड व अंचल कर्मी के अलावे पंचायत क्षेत्र के महिला पुरुष उपस्थित थे।

