लोहरदगा में विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार प्रदर्शन, विद्यार्थियों के वैज्ञानिक मॉडल ने बांधा समा

                                    लोहरदगा :  लोहरदगा प्रखंड स्थित ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल में स्कूल के विद्यार्थियों के द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा स्वच्छ जलवायु पर्यावरण संतुलन वेस्ट मैनेजमेंट आर्ट एंड क्राफ्ट  से जुड़े विज्ञान का मॉडल का प्रदर्शन किया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बलदेव साहू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शशि कुमार गुप्ता और विशिष्ट अतिथि के रूप में  पूर्व  शिक्षक राजकिशोर भारती और नूतन कच्छप ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ शशि कुमार गुप्ता ने कहा की बच्चों ने जिस स्तर पर वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किया है वह बेहद ही सराहनीय है विज्ञान केवल पुस्तकों का विषय नहीं बल्कि प्रयोग अवलोकन का क्षेत्र है विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल पेश करने वाले बच्चों ने विज्ञान के सिद्धांतों को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया भविष्य में यह बच्चे तकनीकी और शोध की क्षेत्र में इतिहास रचएंगे बच्चों ने जिस तरह से आत्मविश्वास और विश्लेषण क्षमता दिखाई वह प्रशंसनीय है विज्ञान तर्क अनुशासन और समाधान की राह दिखाता है और यही सोच हमारे समाज को सुरक्षित संवेदनशील  और सशक्त बनाती है बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल बेहद ही प्रभावशाली हैं यह देखकर अच्छा लगता है कि स्वास्थ्य और सामाजिक संबंधी मुद्दों के प्रति इतनी जागरुक हो रही है बच्चों ने स्वास्थ्य सुरक्षा स्वच्छ जल वायु पर्यावरण वेस्ट मैनेजमेंट आर्ट एंड क्राफ्ट तथा विज्ञान आधारित मॉडल प्रस्तुत किया कार्यक्रम में के विशिष्ट अतिथि श्री राजकिशोर भारती ने बच्चों के विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात कहा कि बच्चों बच्चों ने अपनी क्षमता से बेहतर प्रदर्शन किया है अतिथियों ने एक एक मॉडल का देखते हुए बच्चों के लगन और नवाचारपूर्ण की सराहना किया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शंकर कुमार ने विज्ञान प्रदर्शनी में आए हुए अतिथियों अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए कहा की अतिथियों और अभिभावकों की उपिस्तिथि से बच्चों का उत्साह बढ़ता है आगे और अच्छा करने की प्रेरणा बच्चों को मिलती है इस अवसर पर डॉ शशि कुमार गुप्ता राजकिशोर भारती नूतन कच्छप शंकर कुमार विद्यालय की शिक्षिकाएं सुमन गुप्ता पूजा मिंज किरणज्योति लकड़ा मेर्री गोत्री सुजाता एक्का एनम मिंज विद्यालय के विद्यार्थी और अभिभावक उपिस्थित थे