सेमौरा में कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू, उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु
फोटो कैप्शन: सेमौरा में टेढ़ा नदी से जल उठाकर कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
नव युवक कला संघ सेमौरा के तत्वावधान में शुरू हुआ दुर्गा पूजा महोत्सव, मुखिया सुबोध वर्मा समेत सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
कांडी (गढ़वा)। प्रखंड अंतर्गत सेमौरा गांव में नव युवक कला संघ के तत्वावधान में श्री दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। इस अवसर पर सेमौरा और सरकोनी पंचायत के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ टेढ़ा नदी से कलश में पवित्र जल उठाया। जय माता दी और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु धार्मिक उत्साह के साथ पूजा-अर्चना करते हुए आगे बढ़े। सरकोनी पंचायत के मुखिया सुबोध वर्मा ने भी धार्मिक आयोजन में भाग लिया और श्रद्धालुओं के साथ मिलकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन ग्रामीण एकता, आपसी सद्भाव और सनातन संस्कृति को मजबूत करते हैं। महोत्सव के दौरान आचार्य डॉ. अनमोल पांडेय की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। आयोजन को सफल बनाने में संघ के अध्यक्ष नीरज पांडेय, सचिव मदन गुप्ता, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता, उपकोषाध्यक्ष अंकित कुमार गुप्ता, सोनू ठाकुर और प्रभात कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, उपाध्यक्ष सुशील वर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, मनीष यादव, उपसचिव गोल्डेन सिंह, हरिओम गुप्ता और गुड्डू दास सहित स्थानीय बीडीसी सदस्य योगेंद्र बैठा ने भी आयोजन की व्यवस्था में सक्रिय योगदान दिया। कलश यात्रा में अरुण गुप्ता, गुरु सिंह, विनय गुप्ता, दीपक गुप्ता, चंद्रशेखर पांडेय, हरिहर बैठा, चुलबुल तिवारी, अशोक पांडेय, आलोक पांडेय, राधेश्याम गुरुजी, डॉ. मंटू हाजरा, नीतीश कुमार गुप्ता, दुर्गेश सिंह, अनिकेत रजक, धीरज तांतो, अमित पांडेय, सोनू यादव, रिशी गुप्ता, आकाश रजक, नंदन वर्मा, पीयूष गुप्ता, अंकु गुप्ता, हैप्पी गुप्ता, विवेक गुप्ता, साहिल दास, मंटू माली, सोनू रजक, पवन कुमार, जीतू जी, पिंटू वर्मा, मंटू वर्मा, यश सिंह, पंकज वर्मा, सोनू कुमार और गोरख ठाकुर समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। कलश स्थापना के साथ ही सेमौरा गांव में मां दुर्गा की नौ दिवसीय आराधना शुरू हो गई है। महोत्सव को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है।

