“Revamped RGSA योजना” अंतर्गत सशक्त पंचायत – नेत्री अभियान के तहत गढ़वा में जिला स्तरीय कार्यशाला का भव्य आयोजन

गढ़वा:–सशक्त पंचायत नेत्री अभियान अंतर्गत निर्वाचित महिला मुखियाओं को सशक्त और दक्ष नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करने के उद्देश्य से आज उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एकदिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त दिनेश कुमार यादव,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, सम्मानित प्रखंड प्रमुख एवं मुखियागण के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य गढ़वा जिले की सभी निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों को नेतृत्व क्षमता, सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित करना था ताकि वे पंचायत स्तर पर निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि पंचायत राज निदेशालय, झारखंड द्वारा रिवेम्प्ड आरजीसीए योजना अंतर्गत सभी महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों को ‘‘सशक्त पंचायत- नेत्री अभियान के विषय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है,साथ ही सभी निर्वाचित महिला मुखियाओं को दिनांक 24 जुलाई से गढ़वा जिले के सभी प्रखंडों को तिथि वार पलामू में प्रशिक्षण दिया जाना है ।