राष्ट्रीय सेवा सम्मान 2025 से सम्मानित होंगे फादर डॉ. एम.के. जोस

महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए फादर डॉ. एम.के. जोस को राष्ट्रीय सेवा सम्मान–2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान एक राष्ट्रीय स्तर की समिति द्वारा आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। सम्मान समारोह आगामी 15 जनवरी 2026 को आयोजित होने की संभावना है।फादर डॉ. एम.के. जोस वर्तमान में संतजेवियर कॉलेजमहुआडांड़ के प्रिंसिपल के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण उत्थान और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्रों में निरंतर और प्रभावशाली कार्य किया है।ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका फादर जोस ने ग्रामीण इलाकों में लगातार 17 वर्षों तक सामाजिक सेवा की है इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के उत्थान पर ध्यान केंद्रित किया। उनके प्रयासों से औपचारिक और अनौपचारिक शिक्षा के माध्यम से एक हजार से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण और आत्मनिर्भरता के अवसर मिले।महिलाओं के लिए कौशल विकास, साक्षरता अभियान, नेतृत्व प्रशिक्षण और स्वास्थ्य-जागरूकता कार्यक्रमों को उन्होंने ज़मीनी स्तर पर सफलतापूर्वक लागू किया। बच्चों की शिक्षा, संरक्षण और समग्र विकास के लिए भी उन्होंने कई प्रभावी पहलें शुरू कीं।शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदानशिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम मानते हुए फादर जोस ने दूरदराज़ और वंचित क्षेत्रों में शैक्षणिक पहुंच बढ़ाने का कार्य किया। स्कूल प्रबंधन, शिक्षक प्रशिक्षणऔर सामुदायिक भागीदारी के जरिए उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में अहम भूमिका निभाई।पूर्व सम्मान और नेतृत्व क्षमताउनके नेतृत्व और सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें इससे पहले भी विभिन्न संस्थानों और शोध संगठनों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। रिसर्च फाउंडेशन सहित कई मंचों ने उनके योगदान को सराहा है।समाजसेवियों, शिक्षाविदों और स्थानीय नागरिकों ने इस सम्मान को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया है और उम्मीद जताई है कि उनके कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे।