राज्य स्तरीय गतका शिविर में पलामू के गतकाबाजो का रहा दबदबा

राज्य स्तरीय गतका शिविर में पलामू के गतकाबाजो का रहा दबदबा।

संवाद: गतका एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड की अगुवाई में एम.जी.एम स्कूल बोकारो में दो दिवसीय झारखंड स्टेट गतका ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय गतका कोच सुखदीप सिंह, शिवम यदुवीर सिंह ने झारखंड के गतकाबाजो को ट्रेनिंग दिया इस दौरान पलामू की गतकाबाजो की कौशलता को देखते हुए उन्हें सराहाना दिया। समापन समारोह के दिन कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों जसमीत सिंह, हरपाल सिंह एवं झारखंड गतका संघ के कोऑर्डिनेटर पप्पू सिंह बोकारो गतका संघ के सचिव राजीव सिंह पलामू के SGFI के खिलाड़ियो से मिलकर उनका हौसला वर्धन किया। मौके पर सुमित बर्मन ने कहा पलामू में खिलाड़ियों की संख्या अधिक है परंतु खिलाड़ियों को सहयोग करने वालों की संख्या कम है ऐसे में खिलाड़ी अपनी आर्थिक स्थिति से लड़ते हुए रिंग में प्रतिद्वंदी से लड़ते हैं। पलामू के गतकाबाजों ने गतका फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के बदले हुए नई तकनीक की जानकारी ली जिससे जिससे दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्कूल गेम एवं बिहार के बोधगया में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके। इस कैंप में पलामू जिले के 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। खिलाड़ियों के साथ कोच के रूप में अमरेश कुमार मेहता एवं पलामू गतका संघ के सचिव सुमित बरमन भी बोकारो गए हुए थे।