गिरिडीह: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, बच्चों ने सीखा आग बुझाने का तरीका
गिरिडीह। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में अग्निशमन विभाग, गिरिडीह की टीम ने आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित रहने तथा त्वरित बचाव के तरीके बताए गए।
अग्निशमन पदाधिकारी रवि रंजन सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने आ,ग लगने के कारण, आग के प्रकार और प्रत्येक प्रकार की आ,ग बुझाने के अलग-अलग उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने विद्यालय परिसर में फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग का लाइव प्रदर्शन किया। इसके बाद विद्यार्थियों को स्वयं फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का अभ्यास भी कराया गया, जिससे उनमें आपदा के समय आत्मविश्वास विकसित हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कमल ने अग्निशमन विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में सुरक्षा की भावना और आपदा से निपटने की तैयारी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

