राज्य प्रभारी की मौजूदगी में पतंजलि योग समिति की जिला बैठक, योग विस्तार और 21 जून की तैयारी पर बना रोडमैप
राज्य प्रभारी की उपस्थिति में पतंजलि योग समिति जिला स्तरीय बैठक में योग विस्तार, संगठन सशक्तिकरण पर मंथन तथा 21 जून की तैयारी पर हुई चर्चा
पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की जिला स्तरीय बैठक रविवार को राज्य प्रभारी रामजीवन पांडे की उपस्थिति में गढ़वा शहर के राम-लला मंदिर परिसर में हुई। बैठक में सह राज्य प्रभारी रास बिहारी तिवारी, सोशल मीडिया के राज्य प्रभारी संतोष पांडेय, राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं गढ़वा जिला प्रभारी राजीव शरण, जिला प्रभारी संतोष कुमार चौबे, सुशील केसरी, जिला कार्यकारिणी सदस्यों के साथ सभी प्रखंड प्रभारी और योग कक्षाओं में आने वाले योग साधक शामिल हुए। बैठक में राज्य प्रभारी रामजीवन पांडे ने योग कक्षाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व सभी प्रखंडों में सात दिवसीय सर्व रोग निवारण शिविर आयोजित करने, जिला स्तर पर 100 घंटे का सह योग शिक्षक प्रशिक्षण आयोजित करने पर जोर दिया। उपस्थित सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ योग कक्षा लगाने तथा दिए गए सभी निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने का आश्वासन दिया। रासबिहारी तिवारी ने संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने की रणनीति पर विस्तार चर्चा की। उन्होंने कहा योग के माध्यम से स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है, इसलिए गांव-गांव तक योग का प्रसार जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा की लाभ हानि सोचना मानव स्वभाव है, नियमित रूप से योग कक्षा लगाने से स्वयं के साथ अन्य लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा जो पैसे से नहीं मिल सकता। कर्म का पुण्य फल मिलेगा बैठक में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम का संचालन पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी शैलेश कुमार शुक्ला और धन्यवाद ज्ञापन सुशील कुमार केसरी के द्वारा किया गया।बैठक में संगठन मंत्री प्रदीप केसरी, बलराम शर्मा, मनदीप प्रसाद, सतेंद्र कुमार, अर्जुन चौधरी, नवल किशोर गुप्ता, रामराज पांडे, अभिषेक कुमार, आनंद मोहन तिवारी, अरविंद कुमार मिश्रा, उपकार गुप्ता, विमला देवी, संगीता गुप्ता, श्रवण कुमार, बृजेश कुमार पाठक, विजय कुमार तिवारी, अभय कुमार पांडे, सत्यनारायण दुबे, विवेकानंद पांडे, कृपा शंकर चौबे, सुरेंद्र प्रसाद केसरी, सुदर्शन सिंह, सरस्वती कुंवर उर्फ माताजी, ललित कुमार पांडे, जयप्रकाश केसरी, सहित सभी प्रखंड के प्रभारी शामिल थे।

