राजनीतिक हस्तक्षेप पर एबीवीपी का आक्रोश: “शिक्षकों का करेंगे सम्मान”
प्रेस विज्ञप्ति -:
दिनांक -:10/09/2025
नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय में मासूम छात्रों की समस्याओं की आड़ में जिस तरह से राष्ट्रीय पार्टी के जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में विश्वविद्यालय के शिक्षकों अधिकारीयो एवं कर्मचारियों को भद्दी भद्दी बातें कही गई वो बेहद ही शर्मनाक है, विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पार्टी के छात्र विंग के होने के बाद भी में राजनीति पार्टियों का हस्तक्षेप करना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है, विश्वविद्यालय में उपस्थित शिक्षक अर्थात अधिकारियों से व्यक्तिगत लड़ाई लड़ना उनके बीच अभद्र भाषा का प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है राज्य में गठबंधन की सरकार होते हुए भी विश्वविद्यालय एवं छात्रों को मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इसमें सिर्फ विश्वविद्यालय प्रशासन ही दोषी नहीं है इसमें राज्य सरकार भी उतनी ही दोषी है,उपस्थित विभाग संयोजक रामाशंकर पासवान ने कहां की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पलामू के लंबे संघर्षों के बाद नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय की स्थापना पलामू जिले में हुई थी हमारे कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय की स्थापना छात्रों के पठन-पाठन हेतु एवं उनके सहूलियत हेतू कराया था परिषद विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करती है कि विश्वविद्यालय में राजनीति पार्टियों का हस्तक्षेप बंद हो,प्रदेश छात्रा सह प्रमुख दीक्षा कुमारी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जहां हुआ शिक्षकों का अपमान,वही करेंगे शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम के नियमित विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों का सम्मान की एवं कहा कि हम स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने वाले छात्र संगठन है हमारे लिए शिक्षक अभिभावक का रूप है, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपिन यादव ने कहा कि किसी पूर्व सूचना के विश्वविद्यालय के गेट बंद होने से हजारों छात्रों का कार्य बाधित हुआ हम विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करते हैं कि किसी भी परिस्थिति में छात्रों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए,इस अवसर पर मुख्य रूप से विभाग संयोजक रामाशंकर पासवान,प्रदेश छात्रा सह प्रमुख दीक्षा कुमारी,विभाग छात्रा प्रमुख गीतांजलि कुमारी, जिला संयोजक नितीश दुबे,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपिन यादव, गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय कॉलेज अध्यक्ष की किसलय दुबे, कॉलेज उपाध्यक्ष हर्ष पाण्डे, रितिक तिवारी, मनीष पाण्डे,जनता शिवरात्रि महाविद्यालय अध्यक्ष रतनदुबे आदि दर्जनों छात्र-छात्र उपस्थित थे!!

