गांवा थाना के हाजत में संदिग्ध परिस्थितियों में आरोपी की मौत, SP ने थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर
गिरिडीह।।हाजत में बंद दो महिलाओं के हत्या के आरोपी श्रीकांत चौधरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है….इधर घटना के बाद मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी ने गांवा थाना प्रभारी को अभिषेक सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है…..मिली जानकारी के अनुसार, श्रीकांत को 6 सितंबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर हाजत में रखा था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली…हालांकि, परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है….मृतक के पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है….इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है….मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और कहा गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी

