परसोडीह पंचायत सचिवालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, स्वच्छता का दिया संदेश
परसोडीह पंचायत सचिवालय में मनाई गई गांधी शास्त्री की जयंती, स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दी गई श्रद्धांजलि
केतार प्रखंड के परसोडीह पंचायत सचिवालय स्थित सभागार कक्ष में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जलसहिया सुनीता देवी ने की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के महत्व पर चर्चा करते हुए लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया गया।
मौके पर संगठन सचिव संजय वर्मा, रोजगार सेवक दिनेश राम, सतेन्द्र गुप्ता विशाल गुप्ता,बचु बैठा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


