अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी पर विहिप का वर्षभर कार्यक्रम, झारखंड में धुर्वा से होगा उद्घाटन
श्रद्धेय अशोक सिंहल जी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा वर्षभर विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं सेवा-आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व अध्यक्ष एवं आजीवन संरक्षक, प्रखर राष्ट्रभक्त, हिंदुत्व के प्रतीक तथा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण आंदोलन के प्रणेता श्रद्धेय अशोक सिंहल जी का यह जन्म शताब्दी वर्ष है। 27 सितंबर 1926 को आगरा के एक प्रतिष्ठित परिवार में जन्मे श्रद्धेय सिंहल जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं धर्म की सेवा में समर्पित कर दिया। वर्ष 1950 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के पश्चात वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक बने। वर्ष 1982 में उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री का दायित्व संभाला और तत्पश्चात महामंत्री, अध्यक्ष तथा जीवन पर्यंत संरक्षक के रूप में संगठन को दिशा दी। उन्होंने सामाजिक समरसता, गोरक्षा, धर्मांतरण रोकने तथा वैदिक शिक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु वेद विद्यालयों की स्थापना में अनवरत योगदान दिया। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को राष्ट्रव्यापी बनाकर समाज के सभी वर्गों को जोड़ने में उनकी केंद्रीय भूमिका रही। उनका दृढ़ विश्वास था कि “श्रीराम मंदिर बनेगा तो देश का मस्तक ऊंचा होगा “ן
झारखंड में शताब्दी समारोह एवं प्रांतीय कार्यक्रम
श्रद्धेय अशोक सिंहल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा पूरे देश में एक वर्ष तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत सेवा कार्यों का विस्तार, वैदिक शिक्षा, गोरक्षा, धर्मांतरण पर रोक तथा मंदिर मुक्ति जैसे कार्यों को विशेष गति दी जाएगी।
उद्घाटन स्थलः झारखंड में इस शताब्दी समारोह का भव्य उद्घाटन धुर्वा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में होगा। मुख्य अतिथिः समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक श्री सच्चिदानंद अग्रवाल जी होंगे। विशिष्ट वक्ताः कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं केन्द्रीय विशेष संपर्क प्रमुख सह पटना क्षेत्र के पालक अधिकारी माननीय अम्बरीष जी होंगे। विशेष अतिथिः इस अवसर पर प्रसिद्ध लोक कवि एवं गायक पद्मश्री महावीर नायक जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस समारोह में पूरे प्रांत से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं सनातन समाज के प्रबुद्धजन एकत्र होकर श्रद्धेय अशोक सिंहल जी का स्मरण करेंगे तथा उनके द्वारा प्रारंभ किए गए अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का संकल्प लेंगे। प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद, झारखंड प्रांत के अध्यक्ष चन्द्रकांत रायपत उपस्थित रहे। उनके साथ झारखंड प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, बजरंग दल प्रान्त संयोजक रंगनाथ महतो, महानगर अध्यक्ष कैलाश केशरी, प्रांत प्रचार प्रमुख प्रकाश रंजन, अमरनाथ ठाकुर,अनिल तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जारीकर्त्ता
प्रकाश रंजन
प्रांत प्रचार प्रमुख प्रमुख
विहिप
9334433338

