स्वर्गीय रामसागर मेहता के विचारों को आगे बढ़ाना ही होगी सच्ची श्रद्धांजलि : कृष्णा प्रसाद कुशवाहा
स्वर्गीय रामसागर मेहता के विचारों को आगे बढ़ाना ही होगी सच्ची श्रद्धांजलि : कृष्णा प्रसाद कुशवाहा
एंकर : गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की प्रखंड इकाई की एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय रामसागर मेहता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एक मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
वीओ : बैठक का आयोजन बुधवार को मेराल के नेनुआ मोड़ स्थित राजेंद्र मेहता के आवास पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता कृष्णा प्रसाद कुशवाहा ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय रामसागर मेहता के सामाजिक योगदान और उनके विचारों को याद किया। बौराहा निवासी डॉ. सत्येंद्र मेहता ने कहा कि स्वर्गीय रामसागर मेहता ने अपना पूरा जीवन समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने लोगों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया और समाज में जागरूकता फैलाने का काम किया। वे एक अच्छे लेखक भी थे, जिसके लिए उन्हें भारत के राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया गया था। यह पूरे समाज के लिए गौरव की बात है।
वीओ : वहीं, बैठक की अध्यक्षता कर रहे कृष्ण प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि स्वर्गीय रामसागर मेहता के विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मेराल प्रखंड विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन ने कहा कि स्वर्गीय मेहता ने समाज को आगे बढ़ाने के लिए कई त्याग किए। वे हमेशा अंधविश्वास और रूढ़िवादिता के खिलाफ लोगों को जागरूक करते थे। उनका मानना था कि किसी भी बात को स्वीकार करने से पहले उसके बारे में जानना और समझना जरूरी है। वे महात्मा ज्योतिबा राव फुले को अपना आदर्श मानते थे।
वीओ : इस श्रद्धांजलि सभा में दशरथ मेहता, डॉ. सत्येंद्र मेहता, डॉ. लव मेहता, सियाराम मेहता, श्यामलाल कुशवाहा, त्रिदेव कुमार, मनोज जायसवाल, रविंद्र प्रसाद, सुधांशु शेखर, नितेश कुमार और रामाशंकर मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने स्वर्गीय रामसागर मेहता के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

