प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को बढ़ावा, डालटनगंज में सोलर प्रतिष्ठान का उद्घाटन

डालटनगंज में बढ़ती बिजली समस्या और महंगे बिलों से राहत दिलाने की दिशा में एक नई पहल की गई है।
शहर में “सूर्यास्त्रोत एनर्जी सोल्यूशन” नामक सोलर प्रतिष्ठान की शुरुआत हुई है, जहां लोगों को सोलर सिस्टम और सरकारी सब्सिडी से जुड़ी पूरी जानकारी दी जा रही है। डालटनगंज के कोयलान चौक, टीवी टावर रोड स्थित “सूर्यास्त्रोत एनर्जी सोल्यूशन” काइस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के समय में सौर ऊर्जा न केवल पर्यावरण के लिए फायदेमंद है, बल्कि आम लोगों के लिए आर्थिक रूप से भी काफी उपयोगी साबित हो रही है।
उन्होंने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इसका उद्देश्य हर घर तक सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा पहुंचाना है। भव्य उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी संतोष कुमार शुक्ला ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। प्रतिष्ठान के संचालक अमित कुमार ने बताया कि यहां सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, मेंटेनेंस और सरकारी सब्सिडी से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि अब सोलर सिस्टम लगवाना पहले से कहीं अधिक आसान और किफायती हो गया है। कार्यक्रम के दौरान सोलर सिस्टम की लागत और सब्सिडी की जानकारी भी साझा की गई।
बताया गया कि 3 किलोवाट हाइब्रिड सिस्टम पर लगभग 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिलती है, जबकि 5 किलोवाट सिस्टम पर भी इसी स्तर की सब्सिडी उपलब्ध है। इस मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने इस पहल को क्षेत्र के विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। 👉 “सौर ऊर्जा अपनाकर लोग न सिर्फ बिजली बिल से राहत पा सकते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं।” कार्यक्रम के अंत में लोगों को सौर ऊर्जा के फायदे और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और अधिक से अधिक सोलर अपनाने की अपील की गई।