प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर गिरिडीह युवा कांग्रेस ने मनाया बेरोजगार दिवस, टावर चौक पर सब्जी बेच जताया विरोध
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर गिरिडीह युवा कांग्रेस ने मनाया बेरोजगार दिवस, टावर चौक पर सब्जी बेच जताया विरोध
देश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर आज भारतीय युवा कांग्रेस पूरे देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को बेरोजगार दिवस के रूप में मना रही है।
इसी कड़ी में गिरिडीह युवा कांग्रेस ने शहर के टावर चौक पर अनोखा प्रदर्शन करते हुए सब्जी बेच कर अपने विरोध को दर्ज कराया।
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला कार्यकारी अध्यक्ष युवा कांग्रेस यश सिन्हा, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद सरफराज अंसारी, बिलाल हुसैनी, इमामुद्दीन अंसारी, सदाकत खान, शाहनवाज आलम, राजेश राम, एहसान आलम, अमानत अली, सैफुल राजा, सुलेमान अख्तर, सुरेश कुमार, पिंटू यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और युवाओं को नौकरियों के बजाय बेकारी का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि विरोधस्वरूप प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
