स्माइल फाउंडेशन के द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह पर चिरौंजिया पंचायत भवन में किया गया जागरूकता कार्यक्रम
स्माइल फाउंडेशन के द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह पर चिरौंजिया पंचायत भवन में किया गया जागरूकता कार्यक्रम
आयुष तिवारी
गढ़वा – राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर चिरौंजिया पंचायत भवन में स्माइल फाउंडेशन द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
कार्यक्रम में चिरौंजिया पंचायत की गर्भवती एवं धात्री माताओं के साथ ग्रामीण भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
स्माइल फाउंडेशन के डॉ. संजय मोहंता ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी और खानपान में सुधार पर विशेष जोर दिया।
जागरूकता सत्र के बाद पारंपरिक गीतों के साथ गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म संपन्न हुई। पोषण माह के उपलक्ष्य में गर्भवती माताओं को फलों का “सगुन” भेंट किया गया। वहीं धात्री महिलाओं के शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में कुल 6 गर्भवती महिलाएं और 7 धात्री महिलाएं शामिल हुईं। आयोजन में स्माइल फाउंडेशन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर उदित अंशु, चिकित्सक डॉ. संजय मोहंता, एएनएम अर्चना कुमारी, कम्युनिटी मोबिलाइजर अमित तिवारी, पंचायत सचिव प्रभाकर चतुर्वेदी, आंगनबाड़ी सेविका सुधा देवी, राजकुमारी देवी, लीलावती देवी, सहायिका इंदु देवी, सबीना बीबी, निर्मला देवी सहित पंचायत के ग्रामीण उपस्थित थे।

