“पलामू में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया”
लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के तहत पलामू जिला के 265 पंचायत में चलाया जाएगा: बिट्टू पाठक
पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ़ बिट्टू पाठक की अध्यक्षता में आज कांग्रेस भवन में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मतदाताओं ने भाग लेकर लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के तहत पलामू जिला के 265 पंचायत में चलाया जाएगा
देश की नरेंद्र मोदी सरकार ने वोट चोरी कर सत्ता पर कब्ज़ा किया है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार इस सच्चाई को सामने ला रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के द्वारा जवाबदेही से बचने और जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। जनता अब सब समझ चुकी है और इस अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि मतदाता सूची में गड़बड़ियों को उजागर करना, वोट चोरी पर सरकार को जवाबदेह बनाना, जनता को जागरूक करना और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा करना है।बिट्टू पाठक ने कहा कि जनता का वोट जनता का अधिकार है। इसे हड़पकर कोई भी सत्ता लंबे समय तक कायम नहीं रह सकती। पलामू की धरती से वोट चोर गद्दी छोड़ का संदेश गूँज रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर इस अभियान को मज़बूती प्रदान की और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।हस्ताक्षर अभियान में लगभग 475 लोगों ने हस्ताक्षर कियामौके पर शमीम अहमद राईन ईश्वरी प्रसाद सिंह सुरेश पाठक गिरजा राम राजेंद्र अग्रवाल इंदु भगत ऊषा देवी सच्चिदानंद मिश्रा सानू खान नाफिज खान देवगन शुक्ला प्रमोद यादव
उमेश यादव अशोक तिवारी
शैलेश चंद्रवंशी मोहम्मद आलम अनिल सिंह अशोक पासवान मुस्ताक खुर्शीद आलम खुर्शीद खान सौरव पांडे अमिताभ शर्मा जितेंद्र कमलापुरी अजय साहू अखिलेश चौधरी रामानंद पांडे परवेज आलम अजय सिंह सुरेंद्र सिंहरणजीत सिंह तुलसी पासवान शहजाद अली काफी संख्या महिलाएं युवा लोग उपस्थित हुए


