“पलामू में चेन स्नेचिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सूचना पर मिलेगा ₹25,000 का इनाम”
पलामू पुलिस
दिनांक – 23/07/2025
चेन स्नेचिंग में लिप्त अपराधियों की तलाश में पलामू पुलिस – ₹25,000 इनाम घोषित
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में घटित चेन स्नेचिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पलामू पुलिस द्वारा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी हेतु ठोस पहल की गई है। इसी क्रम में एक “WANTED” पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें अज्ञात बाइक सवार अपराधियों की सूचना देने वाले को ₹25,000 की नगद इनामी राशि देने की घोषणा की गई है।
पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। यह इनाम सटीक और उपयोगी सूचना देने वाले को दिया जाएगा, जिससे अपराधियों की गिरफ्तारी में मदद मिल सके।
पलामू पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वे सतर्क रहें और अपराध नियंत्रण में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत शहर थाना, मेदिनीनगर को दें।
पुलिस अधीक्षक,
पलामू

