पलामू में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, 19 से 26 नवंबर तक सात जगहों पर लगेगा विशेष शिकायत निवारण शिविर

विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न क्षेत्रों में विशेष शिविरों का होगा आयोजन

पाटन (पलामू ):विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण तथा आम नागरिकों को बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, पाटन की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष विद्युत समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

इस विशेष अभियान के तहत 19 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक निर्धारित तिथियों पर विभिन्न विद्युत शक्ति उपकेंद्रों एवं संबंधित क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से उपभोक्ता अपनी विद्युत संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।

शिविर में विद्युत विपत्र में त्रुटि एवं सुधार, बकाया बिल से संबंधित समस्याएं, नए विद्युत कनेक्शन, विद्युत आपूर्ति से जुड़ी शिकायतें तथा अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विद्युत विभाग की ओर से क्षेत्र के सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आयोजित शिविर में पहुंचकर अपनी विद्युत संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज कराएं तथा इस अभियान का लाभ उठाएं।

विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा विद्युत सेवाओं को अधिक सुगम, पारदर्शी एवं उपभोक्ता हितैषी बनाना है।
कार्यक्रम की तिथि एवं स्थल –
दिनांक 19/ 11/ 2026 – विद्युत शक्ति उप केंद्र तुकवेरा
दिनांक 20 /11/2026 – विद्युत शक्ति उप केंद्र नावा बाजार
दिनांक 21 /11/ 2026 – विद्युत शक्ति उप केंद्र पाटन
दिनांक 23/11/2026 – विद्युत शक्ति उप केंद्र पदमा
दिनांक 24/ 11/ 2026 – विद्युत शक्ति उप केंद्र रेहला
दिनांक 25 /11/2026 – विद्युत शक्ति उप केंद्र कुटुमू
दिनांक 26/11/2026 -मनातू बाजार थाना के सामने

You may have missed