नगर पंचायत में 25 बिंदुओं पर RTI से मांगा हिसाब, तिरंगा लाइट से लेकर टेंडर और नीलामी तक उठे सवाल
आवेदन में तिरंगा लाइट से संबंधित जानकारी भी मांगी गई है। सिन्हा के अनुसार, संवेदक को पांच वर्षों तक लाइट के रखरखाव की जिम्मेदारी निभानी थी। इसके बावजूद नगर पंचायत द्वारा अपने खर्च पर मरम्मत कराने की बात सामने आ रही है। उन्होंने तिरंगा लाइट कब हैंडओवर की गई, अब तक रखरखाव पर कितनी राशि खर्च हुई और संबंधित एग्रीमेंट की प्रति उपलब्ध कराने की मांग की है।
25 बिंदुओं में मांगी गई प्रमुख जानकारियां
आवेदन में हाट-बाजार की नीलामी और अधिकतम बोली, बाजार क्षेत्र की सीमा, फुटपाथ दुकानदारों से वसूली, ठेकेदारों को दिए गए निर्देश, NPC-NIT 07/2026-27 की निविदा शर्तें, संवेदकों की तकनीकी योग्यता, मशीनरी ओनरशिप प्रमाणपत्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर से जुड़े टेंडर, नगर पंचायत के पुराने कार्यालय और टेंपो स्टैंड की नीलामी से संबंधित दस्तावेज भी मांगे गए हैं।
सिन्हा ने कहा कि सूचना मिलने के बाद नगर पंचायत में कथित अनियमितताओं के संबंध में सरकार के समक्ष मामला उठाया जाएगा। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की मांग करने की बात कही है। आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की भी बात कही।
हालांकि, आवेदन में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। नगर पंचायत प्रशासन का पक्ष सामने आने के बाद मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।





