पांकी पूर्वी एवं नूरु पंचायत के मुखिया को मिला सम्मान, पंचायत में उत्कृष्ट कार्य हेतु जिला प्रशासन ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

पांकी प्रखंड के नुरू पंचायत के मुखिया प्रमिला देवी एंव पांकी पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रेम प्रसाद को झारखंड सरकार पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत उन्नति सूचकांक पी ए आई 1.0 में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु स्थानीय स्वशासन के सशक्तिकरण एवं सतत विकास के लिए सराहनीय कार्य हेतु गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
ग्राम पंचायत नूरु की मुखिया प्रमिला देवी को पूरे पलामू में टॉप 2 की सूची में शामिल हैं एवं पांकी पूर्वी मुखिया प्रेम प्रसाद टॉप 4 की सूची में शामिल है जिन्हें जिला परिषद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एंव जिला प्रशासन के द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं इसके अलावे पांकी प्रखंड को बेहतर प्रदर्शन करने के उपलक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित प्रसाद सिंह व प्रखंड समन्वय अमित कुमार भी सम्मानित हुए। प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मौके पर डीडीसी , जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित जिला एंव प्रखंड के पदाधिकारी उपस्थित थे।